{"_id":"617c416cd4fd3a79e1467c01","slug":"hathras-scout-guide-took-oath-of-service-to-the-country-and-society-shaphu-news-ali2770064161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्काउट-गाइड ने ली देश एवं समाजसेवा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्काउट-गाइड ने ली देश एवं समाजसेवा की शपथ
विज्ञापन
हाथरस : एमएल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन देश एवं समाजसेवा की शपथ लेते स?
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा स्थित एमएल इंटर कॉलेज में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर के अंतिम दिन समापन समारोह का आयोजन हुआ।
प्रधानाचार्य सूरजपाल सिंह ने तिरंगा एवं स्काउट अध्यापक कुशेंद्रपाल सिंह ने स्काउट का ध्वजारोहण किया। तीन दिन के इस शिविर में स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षक ने प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को देश प्रेम, समाज प्रेम तथा प्राकृतिक आपदाओं के समय लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया।
स्काउट एवं गाइड के माध्यम से समाज में भाईचारा बनाए रखने का भी संदेश दिया। इसके साथ ही घर से बाहर रहकर अपने भोजन को रखने एवं उसे बनाने के साथ आपदा के समय उसे जरूरतमंदों तक पहुंचाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन प्रतिभागी छात्राओं ने रंगोली भी बनाई। इसके बाद प्रतिभागियों को देश एवं समाज सेवा करने की शपथ दिलाई गई। अंत प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर उपप्रधानाचार्य मनवीर सिंह, विजय कुमार शर्मा, हरीश तिवारी, कमलापति पांडेय, दीपक कुमार अजयपाल सिंह, निधि गोस्वामी, मोहम्मद मिराज, राजपाल सिंह, महेंद्रपाल सिंह, मनोज कुमार, सत्यनारायण, रूप सिंह, विक्रमजीत एवं राजकुमार आदि मौजूद थे। संवाद