{"_id":"6047b4b38ebc3ee6526ff978","slug":"hathras-scooty-riding-contract-worker-killed-in-vehicle-collision-hathras-news-ali258219735","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार संविदा विद्युत कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार संविदा विद्युत कर्मी की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के ओढ़पुरा के निकट किसी वाहन ने स्कूटी सवार विद्युत संविदा कर्मी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
असलम (35 वर्ष) पुत्र हमीद खान निवासी किला खाई मुरसान विद्युत विभाग में संविदा कर्मी था। असलम मंगलवार की देर शाम को स्कूटी पर सवार होकर ओढ़पुरा से मुरसान की ओर जा रहा था। इस बीच किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।
इलाका पुलिस भी वहां पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए।