फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras school reopen after summer vacation

School Reopen: 1 जुलाई से स्कूलों में लौटेगी रौनक, रोली-तिलक से होगा विद्यार्थियों का स्वागत

Mon, 30 Jun 2025 05:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 05:38 PM IST
सार

पहले दिन परिषदीय विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल होगा। बच्चों के स्वगत के लिए विशेष रूप से विद्यालयों को सजाया जाएगा। नव प्रवेशित बच्चों का रोली चंदन लगाकर स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन
Hathras school reopen after summer vacation
एक जुलाई से खुलेंगे स्कूल - फोटो : संवाद

विस्तार

ग्रीष्मअवकाश के बाद 1 जुलाई से हाथरस जिले के सभी विद्यालयों में रौनक लौट आएगी। परिषदीय विद्यालयों में नव प्रवेशित बच्चों का रोली चंदन लगाकर स्वागत किया जाएगा। उन्हें विशेष एमडीएम उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान भी शुरू होगा। 

विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण जिले के सभी विद्यालय बंद चल रहे थे। विरोध के बावजूद पिछले दिनों परिषदीय विद्यालय शिक्षकों के लिए खुल गए थे। शिक्षक निर्धारित समय में विद्यालय जाकर प्रशानिक कार्य कर रहे थे। अब 1 जुलाई से विद्यालय विधिवत रूप से खुल जाएंगे। विद्यालयों में रौनक लौट आएगी। पहले दिन परिषदीय विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल होगा। बच्चों के स्वगत के लिए विशेष रूप से विद्यालयों को सजाया जाएगा। नव प्रवेशित बच्चों का रोली चंदन लगाकर स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन


स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण की होगी शुरूआत
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा छात्र संख्या बढ़ाने के लिए 1 जुलाई से स्कूल चलो अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। अभियान के तहत रैली, नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियों के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

1 जुलाई से विद्यालय खुल जाएंगे। पहले दिन नव प्रवेशित बच्चों का विशेष स्वागत किया जाएगा। विद्यालयों में विधिवत रूप से पठन पाठन शुरू हो जाएगा। -स्वाति भारती, बीएसए, हाथरस। 


1 जुलाई से माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभी विद्यालय खुल जाएंगे। विधिवत रूप से पठन-पाठन कार्य किया जाएगा। - संतप्रकाश, डीआईओएस, हाथरस। 
सीबीएसई से संबद्ध सभी विद्यालय 1 जुलाई से खुल जाएंगे। पहले दिन रोली तिलक लगाकर विद्यार्थियों का विशेष स्वागत किया जाएगा। - डॉ0 जगदीश शर्मा, सिटी कॉर्डिनेटर, सीबीएसई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed