फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Scheduled date out, list of exam centers not finalized

Hathras News: निर्धारित तिथि निकली, नहीं हुई यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल

Fri, 23 Dec 2022 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 23 Dec 2022 04:30 AM IST
सार

हाथरस जनपद में यूपी बोर्ड के लिए निर्धारित तिथि निकलने के बाद भी परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट तैयार नहीं हुई है। अभी तक आई हुई आपत्तियों पर ही काम चल रहा है।

विज्ञापन
Hathras: Scheduled date out, list of exam centers not finalized
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शासन द्वारा निर्धारित तिथि निकलने के दो दिन बाद भी यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी नहीं हो सकी है। जिला परीक्षा समिति द्वारा केंद्रों पर आईं आपत्तियों का अभी तक निस्तारण नहीं किया जा सका है। इसे लेकर कुछ विद्यालय संचालक अपने कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनवाए जाने के लिए हर स्तर पर जोर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले साल जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 45 हजार परीक्षार्थियों के सापेक्ष 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि इस बार की यूपी बोर्ड परीक्षा में वर्ष 2022-23 के लिए बोर्ड द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत 89 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इन केंद्रों पर 10वीं व 12वीं के 51094 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों के नामों पर 14 दिसंबर तक डीआईओएस दफ्तर परिसर में 100 से अधिक आपत्तियां आईं।
विज्ञापन


इनमें तीन दर्जन से अधिक प्रत्यावेदन परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए आए थे। 20 दिसंबर तक जिला परीक्षा समिति द्वारा केंद्रों के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाना था, लेकिन 22 दिसंबर तक भी परीक्षा समिति द्वारा केंद्रों की सूची व उस पर आईं आपत्तियों पर निर्णय नहीं लिया जा सका है। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि केंद्र निर्धारण आई आपत्तियों की गहनता से जांच चल रही है, ताकि परीक्षा के दौरान कोई समस्या पैदा न हो। जल्द ही सूची को बोर्ड की निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed