{"_id":"679d0247fdc1c7bf550d47b4","slug":"hathras-satsang-accident-hearing-today-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस सत्संग हादसा: हादसे के प्रकरण में सुनवाई आज, भगदड़ में 121 लोगों की गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस सत्संग हादसा: हादसे के प्रकरण में सुनवाई आज, भगदड़ में 121 लोगों की गई थी जान
Sat, 01 Feb 2025 02:33 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:33 AM IST
सार
सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। इसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी। करीब 250 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
हाथरस सत्संग हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के सत्र न्यायाधीश सतेंद्र कुमार के न्यायालय में सत्संग हादसे के मामले में बचाव पक्ष की ओर से आरोपों पर बहस चल रही है। न्यायालय में इस मामले में 1 फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। इसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी। करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ 3200 पेज का आरोप पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। पुलिस ने इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी देव प्रकाश मुधकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, राम प्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार, दलवीर सिंह को आरोप पत्र में आरोपी बनाया है। मामले की सुनवाई सत्र न्यायाधीश सतेंद्र कुमार के न्यायालय में चल रही है। सत्र न्यायालय में अब इस मामले में आरोपों पर सुनवाई के लिए 1 फरवरी की तिथि नियत है।
विज्ञापन