{"_id":"67ade5087c6aa9bf7b0b2626","slug":"hathras-satsang-accident-hearing-in-court-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस सत्संग हादसा: न्यायालय में सुनवाई आज, भगदड़ में हुई थी 121 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस सत्संग हादसा: न्यायालय में सुनवाई आज, भगदड़ में हुई थी 121 लोगों की मौत
Fri, 14 Feb 2025 03:56 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 14 Feb 2025 03:56 AM IST
सार
सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ हो जाने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें करीब 250 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
हाथरस साकार हरि सत्संग का हादसे से पहले का दृश्य
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में सत्र न्यायाधीश सतेंद्र कुमार के न्यायालय में सत्संग हादसे के मामले में आरोपों पर बहस जारी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस पिछली तिथि पर पूरी नहीं हो पाई थी। न्यायालय में अब इस मामले की सुनवाई आज होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ हो जाने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी देव प्रकाश मुधकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी,मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह,संजू कुमार, राम प्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार, दलवीर सिंह को आरोप पत्र में आरोपी बनाया है। सत्र न्यायालय में इस मामले में सुनवाई के लिए 14 फरवरी यानी आज की तिथि नियत है।
विज्ञापन