{"_id":"63276116504b7d6a41774520","slug":"hathras-sankul-teachers-will-make-their-school-ideal-hathras-news-ali3006730132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अपने स्कूल को आदर्श बनाएंगे संकुल शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अपने स्कूल को आदर्श बनाएंगे संकुल शिक्षक
सार
कार्यशाला में बताया गया कि कक्षा कक्ष प्रक्रियाओं व अन्य कार्यक्रमों की बेहतर निगरानी के लिए नई चेक लिस्ट जारी की जाएगी। बीएसए ने संदीप कुमार ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षक संकुल के सदस्यों द्वारा अपने विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए जिले के सभी संकुल शिक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम तय बिंदुओं पर होगा। - 20 सितंबर को बीआरसी गंगचौली पर विकास खंड हाथरस, मुरसान व नगर क्षेत्र हाथरस के एसआरजी, एआरपी और शिक्षक संकुल की बैठक होगी।
विज्ञापन
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बेसिक शिक्षा विभाग के एसआरजी, एआरपी और संकुल शिक्षक अपने विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाएंगे। विभाग ने निगरानी टीमों में शामिल इन शिक्षकों को पहले अपने विद्यालय के बच्चों को एक साल में निपुण बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि तय लक्ष्य के अनुसार उनके स्कूलों में पठन-पाठन दुरुस्त हो सके और इनके स्कूल दूसरों के लिए नजीर बन सकें।
निपुण भारत अभियान के तहत 19 से 22 सितंबर तक एआरजी, एआरपी और संकुल शिक्षकों की विकास खंड स्तर पर बैठकें होंगी। बेसिक शिक्षा विभाग की निगरानी टीम में जिले के शिक्षक-शिक्षिकाओं में से तीन एसआरजी, 38 एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) व 325 संकुल शिक्षक हैं।
अभी तक इनसे विभाग द्वारा सूचनाओं के आदान-प्रदान का ही काम लिया जाता रहा है, लेकिन अब यह शिक्षक तय मानक के अनुसार अपने-अपने विद्यालय के बच्चों को सबसे पहले निपुण बनाएंगे, जिससे दूसरे विद्यालय और शिक्षक भी प्रेरित होंगे। इनको गतिविधि आधारित पढ़ाई करानी होगी। इसके लिए उन्हें पूरी योजना समझा दी गई है।
विज्ञापन
कार्यशाला में बताया गया कि कक्षा कक्ष प्रक्रियाओं व अन्य कार्यक्रमों की बेहतर निगरानी के लिए नई चेक लिस्ट जारी की जाएगी। इसके अनुसार सभी कार्यक्रमों को समय से पूरा कराया जा सकेगा। बीएसए ने संदीप कुमार ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षक संकुल के सदस्यों द्वारा अपने विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए जिले के सभी संकुल शिक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम तय बिंदुओं पर होगा। इसमें विकास खंड के सभी संकुल शिक्षक, एआरपी एवं एसआरजी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।
ब्लॉक वार बैठक की तिथि
- 19 सितंबर को बीआरसी सासनी पर सासनी की बैठक होगी।
- 20 सितंबर को बीआरसी गंगचौली पर विकास खंड हाथरस, मुरसान व नगर क्षेत्र हाथरस के एसआरजी, एआरपी और शिक्षक संकुल की बैठक होगी।
- 21 सितंबर को बीआरसी सादाबाद पर विकास खंड सादाबाद व सहपऊ की बैठक होगी।
- 22 सितंबर को बीआरसी सिकंदराराऊ पर विकास खंड सिकंदराराऊ और हसायन की बैठक होगी।
- चारों ही दिनों की बैठक दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक निर्धारित स्थान पर होंगी।