फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sanitation workers staged a strike by holding a strike

हाथरस : सफाई कर्मियों ने हड़ताल रखकर दिया धरना

Thu, 02 Jun 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sanitation workers staged a strike by holding a strike
हाथरस : नगर पंचायत मेंडू में अध्यक्ष व अधिकारियों से बात करते सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा मेंडू में सफाई कर्मचारी और दुकानदार से विवाद के बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर धरना प्रदर्शन दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ कर्मचारी नेता भी वहां पहुंच गए। बाद में दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया गया। वहीं, प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों ने थाना हाथरस जंक्शन में तहरीर दी है।
मंगलवार की सुबह कस्बा मेंडू में एक सफाई कर्मचारी का कूड़ा उठाते समय एक दुकानदार से विवाद हो गया था। विवाद काफी बढ़ गया था और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया था। हालांकि पुलिस ने इन्हें रिहा कर दिया था। बुधवार को फिर कर्मचारी आंदोलित हो गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार कोमल, निरंजन प्रकाश, प्रदीप कुमार वाल्मीकि, पर्यावरण विद भवतोष मिश्र वहां पहुंच गए। वहीं नगर निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप डब्बू भी वहां पहुंच गए। काफी देर तक इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोहर सिंह आर्य, ईओ नरेश सिंह यादव आदि से बातचीत की। दूसरे पक्ष के लोगों से भी बातचीत की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed