{"_id":"5e46e8c68ebc3ee60172f819","slug":"hathras-sanitation-workers-created-a-ruckus-by-blocking-the-municipality-hathras-news-ali2267007193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका में तालाबंदी कर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका में तालाबंदी कर काटा हंगामा
विज्ञापन
हाथरस: नगर पालिका प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
- फोटो : HATHRAS
सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका में तालाबंदी कर काटा हंगामा
कर्मचारी नेता को एक आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा जातिसूचक गालियां देने पर भड़के कर्मी
नगर पालिकाध्यक्ष, सीओ सिटी ने समझा-बुझाकर किया शांत, नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सफाई मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष के साथ एक आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा अभद्रता करने और जातिसूचक गालियां देने के विरोध में यहां नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों ने जमकर हंगामा काटा। कर्मचारियों ने सफाई कार्य बंद कर नगर पालिका के कार्यालयों में तालाबंदी कर दी और धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर नगर पालिकाध्यक्ष वहां पहुंच गए और सीओ सिटी भी मय फोर्स के वहां आ गए।
बाद में सीओ सिटी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और गिरफ्तारी के आश्वासन पर सफाई कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त किया और नगर पालिका के ताले खोले। इधर, इस मामले में एसपी के आदेश पर नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी को सफाई मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वाल्मीकि दोपहर साढ़े 12 बजे जब ईओ नगर पालिका के ऑफिस में गए तो आरोप है कि वहां एक आरटीआई एक्टिविस्ट देवेंद्र गुप्ता ने उन्हें जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी थी।
इसकी शिकायत उन्होंने ईओ, नगर पालिकाध्यक्ष के अलावा पुलिस अधिकारियों से भी की थी। सफाई मजदूर संघ ने चेतावनी दी थी कि यदि इस मामले कार्रवाई न हुई तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा। इसी को लेकर शुक्रवार की सुबह से ही नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य बंद कर पालिका के कार्यालयों में ताले डाल दिए और धरने पर बैठ गए। इन कर्मचारियों ने वहां जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। नगर पालिका के कुछ अन्य कर्मचारी भी इनके साथ हो गए। धरना-प्रदर्शन की सूचना पाकर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने पालिका के कर्मचारियों से जब धरना समाप्त करने को कहा तो सफाई कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक नामजद के खिलाफ मुकदमा कायम कर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वह धरना-प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। तदुपरांत हाथरस गेट पुलिस और सीओ सिटी रामशब्द यादव भी आ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने और जोर से नारेबाजी शुरू कर दी। सीओ सिटी ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि इस मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर लिया गया है।
आरोपी देवेंद्र गुप्ता की तलाश की जा रही है। बाद में सीओ सिटी व पालिकाध्यक्ष के समझाने-बुझाने पर कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त किया। इधर, इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत देवेंद्र गुप्ता के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। सीओ सिटी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है और अब उसकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।