फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sanitation Resource Center will be built in 66 Gram Panchayats

हाथरस : 66 ग्राम पंचायतों में बनेंगे स्वच्छता संसाधन केंद्र

Sun, 13 Mar 2022 10:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sanitation Resource Center will be built in 66 Gram Panchayats
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ओडीएफ प्लस के तहत जिले की 66 ग्राम पंचायतों में अब स्वच्छता संसाधन केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों में सोख पिट, वर्मी कंपोस्ट पिट का निर्माण किया जाएगा। इन केंद्रों पर ग्राम पंचायत से एकत्रित कूूडे़ को अलग कर जैविक खाद के रूप में प्रयोग में लाने के लिए तैयार किया जाएगा। इस क्रम में ब्लॉक पर पीडब्लूएमयू यूनिट तैयार की जाएगी। इस यूनिट में ग्राम पंचायतों से पृथक किए गए कूडे़ को जैविक खाद बनाने के लिए भेजा जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त किया गया था। इन ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित किया गया था। अब ओडीएफ प्लस के तहत ग्राम पंचायतों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। ओडीएफ प्लस के तहत जिले की 66 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता संसाधन केंद्र बनाए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर सोख पिट, वर्मी कंपोस्ट पिट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम पंचायतों से एकत्रित गीले और सूखे कूड़े को यहां अलग-अलग किया जाएगा। इस कूडे़ से जैविक खाद बनाई जाएगी, जिससे ग्राम पंचायत की आमदनी का जरिया बन सके। प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक पीडब्लूएमयू यूनिट बनाई जा रही है। प्लास्टिक बेस्ट मैनजमेंट यूनिट के जरिये ग्राम पंचायतों से एकत्रित प्लास्टिक कूड़े को सदुपयोग करने के लिए तैयार किया जाएगा। पंचायतराज विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में 216 स्वच्छता संसाधन केंद्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता संसाधन केंद्र के निर्माण के लिए संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं ब्लॉक पर भी पीडब्लूएमयू यूनिट का निर्माण जल्द पूर्ण होगा।
-जीडी जैन, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed