फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sangh brought uniformity in society with nationalist ideas: Chouhan

हाथरस : संघ राष्ट्रवादी विचारों से समाज में एकरूपता लाया : चौहान

Thu, 06 Oct 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:00 AM IST
सार

आज भी राष्ट्र विरोधी ताकतें देश को नुकसान पहुंचाने के लिए हमें जातिवाद और भेदभाव में उलझाना चाहती हैं। उन्होंने विजयदशमी पर्व की महत्ता भी बताई।स्वयंसेवक द्वारा एकल गीत का गान किया गया। इस अवसर पर विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ, विभाग व्यवस्था प्रमुख राधेश्याम, विभाग योग प्रमुख हजारीलाल, जिला सह संघचालक डॉ. यूएस गौड़, जिला सह कार्यवाह उमाशंकर, जिला व्यवस्था प्रमुख मनीष, जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, जिला सह बौद्धिक प्रमुख कृष्ण गोपाल, जिला सह व्यवस्था प्रमुख मुकेश, नगर संघचालक दुर्गेश गुप्ता, नगर सह संघचालक डॉ. पीपी सिंह, नगर कार्यवाह भानु, नगर सह कार्यवाह टिंकू राना, नगर सह व्यवस्था प्रमुख दीपक, नगर संपर्क प्रमुख लक्ष्मीकांत, नगर सह शारीरिक प्रमुख कृष्णा चौधरी, नगर सह सेवा प्रमुख पवन काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

विज्ञापन
Hathras: Sangh brought uniformity in society with nationalist ideas: Chouhan
हाथरस : बागला इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शस्त्र पूजन करते आरएसएस के स्वयं सेवक। सं? - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने स्थानीय बागला इंटर कॉलेज में बुधवार को विजयादशमी का पर्व मनाया। इस मौके पर शस्त्रों की पूजा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भारत माता के चित्र के अलावा संघ के संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार और गुरु गोलवलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।
आरएसएस के हरिगढ़ विभाग प्रचार प्रमुख इंद्रहास चौहान ने कहा कि संघ ने अपने राष्ट्रवाद के विचारों से समाज में एकरूपता लाने का कार्य किया है। भारत का इतिहास संघर्षों का रहा है। इतिहास बताता है कि भारत पर शासन कर देश को तोड़ने और लूटने का कार्य किया गया। राष्ट्रविरोधियों ने देश के गद्दारों के साथ मिलकर देश को तोड़ने के अनेक षड्यंत्र रचे, लेकिन उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं हुए। आज भी राष्ट्र विरोधी ताकतें देश को नुकसान पहुंचाने के लिए हमें जातिवाद और भेदभाव में उलझाना चाहती हैं। ऐसी ताकतों से हमें सतर्क रहना होगा। उन्होंने विजयदशमी पर्व की महत्ता भी बताई।
विज्ञापन

स्वयंसेवक द्वारा एकल गीत का गान किया गया। अध्यक्षता उद्योगपति भोलानाथ अग्रवाल ने की। इस अवसर पर विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ, विभाग व्यवस्था प्रमुख राधेश्याम, विभाग योग प्रमुख हजारीलाल, जिला सह संघचालक डॉ. यूएस गौड़, जिला सह कार्यवाह उमाशंकर, जिला व्यवस्था प्रमुख मनीष, जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, जिला सह बौद्धिक प्रमुख कृष्ण गोपाल, जिला सह व्यवस्था प्रमुख मुकेश, नगर संघचालक दुर्गेश गुप्ता, नगर सह संघचालक डॉ. पीपी सिंह, नगर कार्यवाह भानु, नगर सह कार्यवाह टिंकू राना, नगर सह व्यवस्था प्रमुख दीपक, नगर संपर्क प्रमुख लक्ष्मीकांत, नगर सह शारीरिक प्रमुख कृष्णा चौधरी, नगर सह सेवा प्रमुख पवन काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed