{"_id":"5f21c2788ebc3e63bd171044","slug":"hathras-sample-of-gram-flour-chilli-and-mixed-milk-hathras-news-ali239921716","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बेसन, मिर्च और मिश्रित दूध का लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बेसन, मिर्च और मिश्रित दूध का लिया नमूना
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने शहर में छापे मारे। टीम ने बेसन, मिर्च पाउडर और मिश्रित दूध के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया। कार्रवाई से खाद्य पदार्थ विक्रेताओं व निर्माताओं के होश उड़े रहे।
बुधवार को एफडीए की टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरींद्र सिंह के निर्देशन में शहर में छापे मारे। हतीसा पुल के पास से दूधिया पवन कुमार निवासी पदू के दूध का नमूना लिया गया। कपूरा कोटा रोड से नयावास निवासी दूधिया करन सिंह से भी दूध का नमूना लिया गया।
मुरसान के व्यापारियान मोहल्ला स्थित बृजेश कुमार गौड़ की दुकान से मिर्च पाउडर और बेसन का नमूना लिया गया। मुरसान गेट स्थित जय गंगे ट्रेडर्स से हनुमान ब्रांड के तेज का नमूना लिया गया। कार्रवाई के बाद कुछ दुकानों का निरीक्षण करते हुए टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानदारों को सफाई व कोविड-19 के नियमों का पालन करने को कहा।