फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Samman Nidhi: Two crore rupees will be recovered from 2500 farmers

हाथरस : सम्मान निधि : 2500 किसानों से होगी दो करोड़ रुपये की वसूली

Mon, 07 Mar 2022 11:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Samman Nidhi: Two crore rupees will be recovered from 2500 farmers
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत जिले के करीब 2500 किसानों से निधि की रिकवरी की जाएगी। अब तक 29 किसानों से रिकवरी कर भी ली गई है। भारत सरकार की ओर से सत्यापन के दौरान यह किसान आयकरदाता पाए गए हैं। विभाग ने इन किसानों की सूचना विभागीय तकनीकी सहायकों को दे दी है जो गांव-गांव किसानों से संपर्क कर निधि की रिकवरी कर रहे हैं।
अब जल्द ही इन किसानों को कृषि विभाग की ओर से रिकवरी नोटिस भेजे जाएंगे। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत जिले के करीब 1.46 लाख किसानों को निधि का लाभ दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के निर्देश पर किसानों को ई-केवाईसी कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि दिए जाने के दौरान केंद्र सरकार की ओर से किसानों का डाटा सत्यापित किया गया। इसमें सामने आया कि जिले के 2556 किसान आयकर दाता हैं। इसके बावजूद सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। अब इन किसानों से रिकवरी को लेकर शासन की ओर से सूची बार किसानों का डाटा कृषि विभाग को भेज दिया गया है। डीडी कृषि ने बताया कि शासन से प्राप्त डाटा के सापेक्ष किसानों से निधि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed