फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Samajwadi Cycle Yatra will be held in the district on August 5

हाथरस : जिले में पांच अगस्त को निकलेगी समाजवादी साइकिल यात्रा

Mon, 02 Aug 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Samajwadi Cycle Yatra will be held in the district on August 5
जैनुद्दीन चौधरी, सपा जिला महासचिव - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा पांच अगस्त को समाजवादी साइकिल यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के जरिये प्रदेश में बढ़ रही महंगाई ,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पुलिस उत्पीड़न का विरोध किया जाएगा।
सपा के जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी उर्फ मोंटू ने बताया कि यह साइकिल यात्रा महिला, किसान और मजदूरों के उत्पीड़न के विरुद्ध लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ तहसील स्तर पर निकाली जाएगी। उन्होंने बताया की सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव के निर्देशानुसार जनपद हाथरस में साइकिल यात्रा निकाले जाने का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है। तहसील सिकंदराराऊ में साइकिल यात्रा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवती यादव के कार्यालय से अलीगढ़ रोड पर ग्राम हुसैनपुर, अमौसी से हाथरस रोड होते हुए कार्यालय पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

तहसील हाथरस में साइकिल यात्रा रामनारायण काके, मूलचंद निम के नेतृत्व में मोहल्ला गड्डा से शुरू होकर हाथरस नगर में घूमते हुए जिला कार्यालय पर समाप्त होगी। तहसील सादाबाद में साइकिल यात्रा पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन के नेतृत्व में हाथरस रोड स्थित देवेंद्र अग्रवाल के आवास से सहपऊ (मानिकपुर) रोड पर ग्राम मढ़ाका पर पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील सासनी में वरिष्ठ नेता मुहर सिंह के नेतृत्व में साइकिल यात्रा गांव रुहल शनि मंदिर से शुरू होकर सासनी सब्जी मंडी, सासनी बस स्टैंड, सासनी कोतवाली चौराहा, सासनी तहसील पर समाप्त होगी। सपा के जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने जिले के सपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से इस साइकिल यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed