फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Salary will stop if corona is not vaccinated

हाथरस : कोरोना का टीका नहीं लगाया है तो रुकेगा वेतन

Sat, 01 Jan 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Salary will stop if corona is not vaccinated
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगी कर्मियों व संविदा कर्मचारियों को स्वयं और अपने परिवार के सभी 18 वर्ष आयु के ऊपर के सदस्यों को कोविड टीका लगवाए जाने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में दिसंबर माह का वेतन व मानदेय नहीं मिल सकेगा। इसे लेकर डीएम ने सभी विभागों को पत्र जारी किया है। माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को डीआईओएस ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।
जिले में शत प्रतिशत 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। सभी विभागों के कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं और अपने परिवार के 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को जिले में संचालित कोविड -19 टीकाकरण कैंपों के माध्यम से शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित कर लें। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद डीआईओएस ने इसका प्रमाण पत्र प्रधानाचार्यों से मांगा है। अन्यथा की स्थिति में उनका वेतन-मानदेय नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि सभी प्रधानाचार्य अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से कहा गया कि दिसंबर 2021 का वेतन आहरण तब किया जाएगा, जब विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का शत-प्रतिशत कोविड-19 का वैक्सीनेशन हो चुका है। इस संबंध में प्रमाण पत्र वेतन बिल के साथ वरिष्ठ कोषाधिकारी हाथरस को उपलब्ध कराने के पश्चात ही वेतन निकाला जा सकेगा। किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए, प्रमाण पत्र कार्यालय में ही जमा कराएं, जिन विद्यालयों का प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होगा, उन विद्यालयों का वेतन नहीं निकाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed