फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: salary of 600 teachers stuck due to IFSC code

हाथरस : आईएफएससी कोड के चक्कर में अटका 600 शिक्षकों का वेतन

Wed, 14 Jul 2021 10:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: salary of 600 teachers stuck due to IFSC code
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आईएफएससी के चक्कर में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के 600 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन अटक गया है। हालांकि विभाग के जिम्मेदार लोग दो तीन दिन में वेतन शिक्षकों के खातों में भेजने की बात कह रहे हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग में करीब पांच हजार शिक्षक शिक्षिका तैनात हैं। जिनके वेतन के खाते अलग-अलग बैंकों हैं। पिछले दिनों कुछ बैंकों का दूसरी बैंकों में विलय हुआ है। जिसके कारण पुरानी बैंक का विलय नई बैंक में होने के चलते उसका आईएफएससी कोड बदल गया है।
विज्ञापन

मई के महीने तक तो सब कुछ पुुराने आईएफएससी कोड से ही चल रहा था, लेकिन एक जुलाई से सभी बैंकों ने नए आईएफएससी कोड पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसके कारण जिनके आईएफएससी कोड बदल नहीं पाए हैं, ऐसे करीब 600 से अधिक शिक्षकों का जून के महीने का वेतन अटक गया है। हालांकि विभाग ने ज्यादातर शिक्षकों से नए आईएफएससी कोड ले लिए गए हैं, जिस पर अब दो तीन दिन में वेतन उनके खातों में पहुंचने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक एबीएसए के चक्कर में अटका बीएसए दफ्तर के कर्मियों का वेतन
बेसिक शिक्षा विभाग के एक एबीएसए के चक्कर में बीएसए दफ्तर के सभी कर्मचारियों का वेतन रुक गया है। बताया जा रहा है कि सभी बीईओ से आईएफएससी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन अभी तक एक बीईओ ने स्पष्टीकरण नहीं दिया है। जिसके कारण सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व विभाग के कर्मचारियों का वेतन भी रुक गया है क्योंकि बीईओ व कर्मचारियों का वेतन एक साथ लगकर जाता है।

- जिन बैंकों का विलय दूसरी बैंकों में हो गया है, उनका आईएफएससी कोड बदलने के कारण कुछ शिक्षकों का वेतन उनके खातों में नहीं पहुंच पाया है। आईएफएससी सही कराए जाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। दो तीन दिन में शिक्षकों के खातों में वेतन पहुंच जाएगा। रही बात बीईओ व कर्मचारियों के वेतन की तो उनका वेतन भी जल्द उनके खातों में पहुंच जाएगा। - शीलेंद्र कुमार, लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed