{"_id":"634efa0b77a12c09a925578b","slug":"hathras-sadabad-became-devotional-due-to-maharishi-valmiki-s-procession-sadabad-news-ali3029633167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा से भक्तिमय हो गया सादाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा से भक्तिमय हो गया सादाबाद
विज्ञापन
हाथरस: महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल अनूप प्रधान के साथ आरबी गौतम ग्रुप के चेयरमैन धर्मे?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
महर्षि वाल्मीकि नवयुवक संघ के बैनर तले आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। हाथरस रोड से राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने विधिवत पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष उदय कुमार बाल्मीकि द्वारा शोभायात्रा में शामिल हुए अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।
उदय कुमार वाल्मीकि सहित समाज के अन्य लोगों ने महर्षि वाल्मीकि की आरती उतारी। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि के अलावा प्रथम पूज्य भगवान गणेश, भगवान भोलेनाथ, श्रीराम और माता सीता, मां काली सहित मनमोहक झांकियां शामिल थीं। नृत्य और करतब दिखाते कलाकारों की झांकियां भी सभी का ध्यान खींच रही थीं।
शोभायात्रा में समाज के लोग महर्षि का गुणगान करते हुए चल रहे थे। हाथरस रोड, विनोबा नगर चौराहा, करवन नदी पुल, बस स्टैंड, सुभाष गली चौराहा होती हुई शोभायात्रा आगरा गेट स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम पर समाप्त हुई। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने महर्षि बाल्मीकि जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके नीति, सिद्धांत, संकल्पों पर चलने का प्रण किया। इससे पहले सुबह वाल्मीकि आश्रम में हवन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शोभायात्रा में अध्यक्ष उदय कुमार वाल्मीकि, राजन लाल वाल्मीकि, मुकेश कुमार वाल्मीकि, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर धर्मेंद्र गौतम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद कुरैशी, ओमप्रकाश मकवाना, अनिल पाराशर, सुनील गौतम, तपन जौहर, किशोर जैसवाल, अजीत कुमार, अजय कुमार, आंगन लाल, डॉ. यतेंद्र शर्मा, ओमवीर सिंह, चंद्रपाल चौधरी, राधेलाल, विपिन अग्रवाल, सुआ पहलवान, पूरन चंद, राधेलाल, ललित कुमार, शिवलाल, रामकिशोर, राजन लाल, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, अजीत कुमार अमित कुमार, बिजेंद्र सिंह, कमल प्रकाश, मदन गोपाल, अजय वाल्मीकि, रमेशचंद्र, चंद्रप्रकाश, यशपाल, प्रेम कुमार बॉबी कुमार, सन्नो लाल, बृजेश कुमार, अभिषेक, रंजीत कुमार, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, सुधीर कुमार, रामवीर सिंह, ओम प्रकाश, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद