फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Saadabad police caught a census full of cows on Yamuna Expressway, freed 18 bulls, left two dead

हाथरस: सादाबाद पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर पकड़ा गोवंश से भरा कैंटर, 18 सांड़ों को कराया मुक्त, दो निकले मृत

Sun, 23 Feb 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Saadabad police caught a census full of cows on Yamuna Expressway, freed 18 bulls, left two dead
हाथरस: सादाबाद में टैंकर में लदे सांड़ों को उतरवाते कोतवाली निरीक्षक। - फोटो : SADABAD
सादाबाद पुलिस ने शनिवार को गश्त करने के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर जा गोवंश से भरा कैंटर पकड़ लिया। हालांकि, कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर से कुल 20 सांड़ों को बरामद किया था, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी। 8 सांड़ों को नगर पंचायत की अस्थायी गोशाला में भेजा गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने बताया कि गश्त के दौरान एसआई देवदत्त मय हमराह धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार जब यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंचे तो बल्देव साइड में जाने के दौरान एक बंद कैंटर जो कि उनकी गाड़ी के आगे चल रहा था, उसमें खटपट की आवाज सुनाई दी। इस पर शक हुआ कि कैंटर में गोवंशों को ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन

शक होने पर कैंटर को रुकने का इशारा किया गया तो चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। जब कैंटर को पीछे से खोलकर देखा गया तो उसके अंदर 18 सांड़ जिंदा और दो मृत अवस्था में पाए गए। सांड़ों के मुंह रस्सी से बंधे हुए थे। सांड़ों को मंडी समिति स्थित गोशाला में भेज दिया गया। मृत सांड़ों के पोस्टमार्टम व जिंदा सांड़ों की डॉक्टरी मुआयना के लिए रिपोर्ट पशु चिकित्सक सादाबाद को भेजी गई है। इधर, बताते हैं कि जब इन सांड़ों को मंडी समिति की गोशाला में भेजा जा रहा था तो कुछ किसानों ने इसका विरोध किया और मंडी समिति की गेट को भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed