फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ruthi did not agree to wife, husband consumed poison in her in-laws

हाथरस : रूठी पत्नी नहीं मानी तो पति ने ससुराल में खाया जहर

Tue, 09 Feb 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ruthi did not agree to wife, husband consumed poison in her in-laws
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पति से रूठकर अपने मायके आई पत्नी को मनाने उसका पति भी वहां पर आ गया, लेकिन पत्नी ने पति की एक नहीं सुनी। इस बात से परेशान पति ने अपनी ससुराल में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर ससुराल के लोगों के होश उड़ गए और फिर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी अलीगढ़ के थाना गोंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। दोनों के बीच चार दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट हुई। पत्नी रूठकर अपने मायके आ गई। उसके बाद पति भी गांव आया और अपनी रूठी पत्नी को मनाने लगा, लेकिन पत्नी टस से मस नहीं हुई। पत्नी ने पति पर कई आरोप लगाए।
विज्ञापन

पत्नी के रूठने से क्षुब्ध होकर पति ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो काफी ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीण अचेत अवस्था में पति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार शुरू हुआ। इसकी सूचना जिला अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पत्नी का आरोप है कि पति आए-दिन शराब पीता है और उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed