फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ruheri power plant built at a cost of millions ruins

हाथरस : लाखों की लागत से बना रुहेरी बिजलीघर हुआ खंडहर

Tue, 09 Feb 2021 10:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ruheri power plant built at a cost of millions ruins
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से सटे गांवों को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए रुहेरी में 33 केवीए का सबस्टेशन बनाया गया। वर्ष 2007 में बने बिजलीघर का आज तक सही उपयोग नहीं हो सका है। यह बिजलीघर खंडहर हो गया है। अब लोग इस बिजलीघर को चालू कराने की मांग कर रहे हैैं। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारियों ने सबस्टेशन का निरीक्षण भी कर लिया है। अब इसकी जांच रिपोर्ट से अफसरों को अवगत कराया जाएगा।
गांव रुहेरी के निकट करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से 33 केवीए सब स्टेशन का निर्माण किया गया। यह बिजलीघर सेकेंडरी वर्क्स द्वारा बनाया गया था। यह बिजलीघर चालू नहीं हो सका। वर्षों से बंद पड़े बिजलीघर में मशीनें भी गायब हो गई हैं। भवन भी जर्जर हालत में है।
विज्ञापन

अब लोग इस सब स्टेशन को चालू कराने की मांग कर रहे हैं। बीते दिनो विभाग के अफसरों ने इस सबस्टेशन का निरीक्षण भी किया था। अब इसकी जांच रिपोर्ट बनाकर अफसरों को अवगत कराया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि सबस्टेशन वर्ष 2007 में बना था। वर्तमान में यह सब स्टेशन खंडहर हो गया है। इसकी जांच रिपोर्ट बनाकर आला अफसरों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed