फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ruckus over red cap... BJP and SP leaders came face to face

हाथरस : लाल टोपी पर मचा घमासान... आमने-सामने आए भाजपा और सपा नेता

Thu, 09 Dec 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Ruckus over red cap... BJP and SP leaders came face to face
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के लाल टोपी वाले बयान का असर क्षेत्रीय राजनीति में भी दिखने लगा है। बुधवार को भाजपा नेता उदय पुंढीर ने क्षेत्र के गांव खेड़ा कचौरा में कहा कि प्रधानमंत्री ने लाल रंग की असलियत क्या बताई सपाई बौखला गए। वे राष्ट्रभक्तों की काली टोपी पर बयानबाजी पर उतर आए हैं।
उदय ने कहा कि सपा सरकार का इतिहास उठा कर देख लीजिए, लाल बत्ती के लिए किस तरह सौदेबाजी की फजीहत होती है। सपाइयों ने असलहों की दुकानों के लाइसेंस ले लिए और फर्जी लाइसेंस बनाने लगे। सपा सरकार मेें थोक में अपराधियों के शस्त्र लाइसेंस बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उदय ने कहा कि जिस काली टोपी पर सपा वाले टिप्पणी कर रहे हैं उसका देश भक्ति का शानदार इतिहास रहा है। अनेक कुर्बानियां काली टोपी ने दी हैं। मौके पर कंचन सिंह, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, राजाराम, राम खिलाड़ी, रामप्रकाश, रमेशचंद्र, नेम सिंह, ओमप्रकाश, राजा राम, रामवीर, पान सिंह, भीकम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सोलंकी ने कहा- काली टोपी वालों का इतिहास भी काला
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने विधानसभा के गांव पचौं, दरियापुर, लश्करगंज, नगला बिजन, खिटौली आदि में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने भी प्रधानमंत्री के लाल टोपी वाले बयान पर पलटवार करते हुए काली टोपी पर निशाना साधा। सोलंकी ने कहा कि लाल टोपी के बारे में टिप्पणी करने वालों से कहना चाहूंगा कि यह काली टोपी वाले लोग बहुत ही काले हैं।
सोलंकी ने कहा कि 2022 में यह साबित हो जाएगा कि लाल टोपी इनके लिए सच में खतरे की घंटी है। काली टोपी वाले लोग नहीं जानते कि 1857 की क्रांति के समय देश के क्रांतिकारी साथियों ने लाल टुकड़ा और रोटी एक दूसरे को मैसेज भेजने के लिए चुना था।

लाल रंग परिवर्तन का और युवाओं के उत्साह का प्रतीक है। मौके पर ब्लॉक प्रमुख ठाकुर डंबर सिंह, वरिष्ठ सपा नेता रवि सिंह तोमर, रोहिताश यादव, अमित पुंढ़ीर, शेखर यादव, रिंकू यादव, विपिन पाल एडवोकेट, जसवीर सिंह, राहुल शर्मा पहलवान सारिक मेव, मनवीर चौधरी, पुष्पेंद्र पुंढीर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed