{"_id":"6054ec658ebc3ec5446dc3c7","slug":"hathras-role-in-mehndi-poorna-won-the-poster-hathras-news-ali2590476103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मेहंदी में भूमिका, पोस्टर में पूर्णा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मेहंदी में भूमिका, पोस्टर में पूर्णा ने मारी बाजी
विज्ञापन
हाथरस : बागला डिग्री कॉलेज में प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने बनाई सड़क सुरक्षा पर पेंटिंग।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बागला डिग्री कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता सप्ताह के तहत पोस्टर और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में भूमिका और पोस्टर प्रतियोगिता में पूर्णा ने बाजी मारी।
सप्ताह के दूसरे दिन पोस्टर एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता की थीम सड़क सुरक्षा रही। इसके निर्णायक मंडल में डॉ. सुनंदा महाजन, डॉ. सीएस रावल, डॉ. मोहम्मद दानिश रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूर्णा भारद्वाज, द्वितीय स्थान सुधा, तृतीय स्थान अंशू ने प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. दीपा ग्रोवर, डॉ. शालिनी अग्रवाल एवं डॉ. प्रीति वर्मा रहीं। प्रतियोगिता में भूमिका वार्ष्णेय ने प्रथम, रेशम ने द्वितीय और हुलसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन करते हुए डॉ. कृष्णानंद त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को साहित्यिक के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ. संदीप बंसल, डॉ. राजेश कुमार वाणिज्य विभाग, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. वीरेश कुमार, डॉ. रमा शर्मा, डॉ. विमलेश, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. पी. चौधरी, डॉ. पिंकी रानी, अरुण गुप्ता, राजीव अग्रवाल, कुलप्रकाश शर्मा, ईशांत शर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह, संतोष कुमार, योगेश कुमार, केके शर्मा, बृजकिशोर, हेमंत गौतम आदि मौजूद रहे।