फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roadways will run bus in the name of King Mahendra Pratap

हाथरस : राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर बस चलाएगा रोडवेज

Mon, 18 Jul 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Roadways will run bus in the name of King Mahendra Pratap
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वाधीनता सेनानी आर्यान पेशवा राजा महेंद्र प्रताप के नाम से अमृत महोत्सव के तहत परिवहन निगम रोडवेज बस का संचालन कर सकता है। इसका प्रस्ताव तैयार कर निगम मुख्यालय को भेजा गया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद लखनऊ या हरिद्वार में से किसी एक मार्ग की बस का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा।
हाथरस डिपो के अधिकारियों को बीते दिनों आदेश मिला कि अमृत महोत्सव के तहत आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी व कारगिल में शहीद हुए सैनिक के नाम से बस चलाई जाएगी। इसके लिए हाथरस डिपो में ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर चचा की गई। अब डिपो के अधिकारियों ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से बस चलाने का प्रस्ताव निगम मुख्यालय को भेज दिया है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि आजादी की लड़ाई में योगदान करने वाले और कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के नाम से बस चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय से मांगा गया था। आर्यान पेशवा राजा महेंद्र प्रताप हाथरस के थे। आजादी की लड़ाई में राजा साहब का काफी योगदान रहा है। उनके नाम से बस चलाने का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा जा रहा है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इस बस का संचालन शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed