{"_id":"61c617926ff51d643d6dd97c","slug":"hathras-roadways-private-bus-drivers-fight-in-dispute-over-overtaking-sikandhra-rahu-news-ali281437761","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ओवरटेक करने के विवाद में रोडवेज, निजी बस चालकों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ओवरटेक करने के विवाद में रोडवेज, निजी बस चालकों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
एक निजी और रोडवेज बस चालक के बीच शुक्रवार की दोपहर को जमकर मारपीट हुई। निजी बस में बैठीं सवारियां तेज ब्रेक लेने के कारण एक-दूसरे के ऊपर जा गिरीं और घायल हो र्गइं। दोनों बसों के चालक कोतवाली पहुंचे। अपनी तहरीर दी। इस वजह से दोनों बसों की सवारियां कई घंटे परेशान रहीं।
बता दें कि कन्नौज के मकनपुर से अलीगढ़ जिले के जायरीन निजी बस से उर्स से लौट रहे थे। सिकंदराराऊ से थोड़ा पहले जीटी रोड पर एक रोडवेज बस निजी बस के पीछे आ गई और साइड मांगने लगा। निजी बस चालक शोएब का कहना है कि सामने ऑटो होने के कारण वह साइड नहीं दे पाया। इतनी देर में रोडवेज बस के चालक ने बस को तेजी से चलाकर निजी बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। निजी बस चालक ने देखा कि दुर्घटना हो सकती है तो उसने बस को बचाने के लिए तेज ब्रेक मारे।
ब्रेक इतने तेज थे कि बस की सवारियां एक-दूसरे पर जा गिरीं तथा घायल हो र्गइं। बस के टायर डिवाइडर से टकरा गए। इसके बाद दोनों बस के चालक नीचे उतर आए और आपस में भिड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों बसों व उनके चालकों को कोतवाली पर ले आई। सवारियां दो घंटे तक परेशान रहीं। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में दोनों बसों के चालकों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे।