फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roadways buses will run on scheduled routes from today

हाथरस : आज से निर्धारित मार्गों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Mon, 31 May 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Roadways buses will run on scheduled routes from today
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के चलते थमीं रोडवेज बसों का संचालन अब मंगलवार से फिर रफ्तार पकड़ेगा। मंगलवार से डिपो की बसें निर्धारित मार्गों पर फिर से संचालित होंगी। हालांकि प्रदेश से बाहर बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा। अधिकारियों ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान बसों का संचालन ठप रहने से हुए घाटे की भरपाई के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
चूंकि जून और जुलाई में सहालगों का अच्छा सीजन है, इसलिए डिपो अधिकारियों को बसों के संचालन से अच्छी आमदनी होने की आस है। उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 84 बसें हैं। इन बसों को लोकल व लंबे रूट पर संचालित किया जाता है। कोरोना कर्फ्यू के चलते डिपो की 20 से 30 बसें लोकल रूटों पर दौड़ रही थीं। महामारी में जान की चिंता के चलते चालक-परिचालक ड्यूटी पर आने से कतरा रहे थे। अब मंगलवार से प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है, इसलिए शासन के आदेश पर निर्धारित यात्रियों की क्षमता के साथ रोडवेज बसों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डिपो की बसों का संचालन निर्धारित रूटों पर शुरू हो जाएगा। प्रदेश से बाहर बसों के संचालन के लिए डिपो के अधिकारियों को अभी शासन के अगले आदेश तक इंतजार करना पड़ेगा। जून और जुलाई महीने में 11 शुभ मुहूर्तों से डिपो को अच्छी आमदनी की उम्मीद है। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि अनलॉक में प्रदेश के अंदर चयनित मार्गों पर बसों का संचालन सोमवार से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed