{"_id":"60e9ea368ebc3eed41718266","slug":"hathras-roadways-buses-will-pass-inside-the-city-this-year-hathras-news-ali2677827124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : इस साल शहर के अंदर से गुजरेंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : इस साल शहर के अंदर से गुजरेंगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इस साल ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद शहर के अंदर से बसें गुजरेंगी। ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने से करीब 14 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी में कमी आएगी। इससे रोडवेज को करीब दो साल से हो रहे आर्थिक नुकसान से राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहा पर जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जब से ओवरब्रिज निर्माण की शुरुआत हुई है तब से हाथरस व अलीगढ़ डिपो की बसें शहर के अंदर से गुजर रही है। अन्य डिपो की बसें बाइपास से दूरी तय कर रही हैं। इस कारण डिपो बसों को आने व जाने में करीब 14 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है।
दूरी के हिसाब से डिपो ने किराए में वृद्धि नहीं की गई। इस कारण डिपो को हर रोज हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बाइपास से शहर के अंदर आने में यात्रियों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ता है। इस साल ओवर ब्रिज पूरा होने के बाद सभी डिपो की बसें शहर के अंदर से गुजरेंगी। डिपो को दो साल से हो रहे नुकसान पर विराम लगेगा। यात्रियों को राहत मिलेगी। सेतु निगम के अधिकारी पंद्रह अगस्त तक काम को पूरा होने की बात कह रहे हैं।