फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roadways buses will make extra rounds on Rakshabandhan

हाथरस : रक्षाबंधन पर अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी रोडवेज बसें

Tue, 09 Aug 2022 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Roadways buses will make extra rounds on Rakshabandhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। परिवहन निगम मुख्यालय स्तर से रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना की शुरुआत कर दी गई है। साथ ही कर्मियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 10 से 15 अगस्त तक यह योजना लागू रहेगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो की आमदनी की स्थिति कई महीने से सही नहीं चल रही है। इस कारण अधिकारी खासे परेशान हैं। अब निगम स्तर से यात्रियों को राहत देने व आमदनी के ग्राफ को बढ़ाने के लिए रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

लगातार छह दिन कार्य करने के साथ 18 सौ किलोमीटर चलने पर चालक-परिचालकों 1200 रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। इसके अलावा लोड फैक्टर 65 प्रतिशत से अधिक लाना होगा। कार्यशाला के कर्मियों को लगातार कार्य करने पर इनाम दिया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है। कर्मियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed