{"_id":"60b67d008ebc3ee48f4b93e2","slug":"hathras-roadways-buses-will-go-till-kaushambi-passengers-will-face-problems-hathras-news-ali2644699183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कौशांबी तक जाएंगी रोडवेज बसें, यात्री झेलेंगे दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कौशांबी तक जाएंगी रोडवेज बसें, यात्री झेलेंगे दिक्कतें
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद परिवहन निगम ने मंगलवार को बसों का संचालन बढ़ा दिया है। खास बात यह है कि हाथरस डिपो की बसें सीधे दिल्ली की बजाय अभी कौशांबी तक ही जाएंगी। इस कारण यात्रियों को दिल्ली तक सफर टुकड़ों में करना होगा।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के चलते यूपी रोडवेज ने प्रदेश से सटे अन्य राज्यों में बसों के संचालन पर अभी रोक लगा रखी है। कोरोना काल के दौरान डिपो में मात्र 30 बसों का संचालन हो रहा था। मंगलवार को संक्रमण कम होने के बाद डिपो ने बसों के संचालन को तेज कर दिया है। हाथरस से दिल्ली के लिए चार से पांच बसें हर रोज संचालित होती थी।
अब संक्रमण के कारण यात्री कम निकल रहे हैं। इस कारण दो से तीन बसें कौशांबी तक संचालित हो रही हैं। हाथरस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिल्ली तक पहुंचने में अभी मुश्किलों से जूझना पड़ेगा। एआरएम शशी रानी का कहना है कि कौशांबी तक बसों का संचालन किया जा रहा है। अभी बसें दिल्ली नहीं जा रही हैं।