{"_id":"6179a1d318aa131d3719c4e6","slug":"hathras-roadways-buses-of-all-depots-will-pass-inside-the-city-before-diwali-hathras-news-ali276842468","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दिवाली से पहले शहर के अंदर से गुजरेंगी सभी डिपो की रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दिवाली से पहले शहर के अंदर से गुजरेंगी सभी डिपो की रोडवेज बसें
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दिवाली के त्योहार से पहले बाहर से आने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है। अब सभी डिपो की बसें शहर के अंदर होकर ओवरब्रिज के रास्ते आगरा-अलीगढ़ के बीच आवागमन करेंगी। बुधवार को सांसद राजवीर दिलेर ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी से बसों के संचालन के लिए काफी देर तक वार्ता की। एआरएम ने बसों को शहर के अंदर से गुजरवाने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि शहर के लोगों के लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण हो गया है। अभी तक हाथरस व अलीगढ़ डिपो को छोड़कर अन्य डिपों की बसें बाईपास से ही गुजर रही हैं। इस कारण यात्रियों को आए-दिन दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। बुधवार को सांसद राजवीर दिलेर रोडवेज बसस्टैंड पहुंचे।
सांसद ने एआरएम शशी रानी से वार्ता की। उन्होंने कहा कि दिवाली के पर्व पर लोग बाहर से अपने घरों के लिए आते हैं, इसलिए सभी बसों को शहर के अंदर से ही निकाला जाए, ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। यदि बसें शहर के अंदर से गुजारने में कोई दिक्कत आ रही है तो वह उन्हें बताएं। यात्रियों की परेशानी जनप्रतिनिधियों की परेशानी है। यात्रियों को हर संभव मदद की जाए। उन्होंने आरएम अलीगढ़ से भी वार्ता करने की बात कही। संवाद