फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roadways buses are also now filling up on the overbridge

हाथरस : रोडवेज बसें भी अब ओवरब्रिज पर भर रहीं फर्राटा

Sun, 29 Aug 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Roadways buses are also now filling up on the overbridge
हाथरस : ओवरब्रिज पर होकर जातीं रोडवेज बस। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तालाब चौराहे पर नवनिर्मित ओवरब्रिज पर अब रोडवेज बसें भी फर्राटा भर रही हैं। इससे यात्रियों का समय और दूरी दोनों बच रही है। लोगों में ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू होने से खुशी है। लोगों को जाम की समस्या से भी राहत मिली है।
उल्लेखनीय है कि तीन साल पहले तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। इसका निर्माण लगभग पूरा हो गया था, लेकिन किसी वीआईपी द्वारा शुभारंभ किए बिना इस पर परिचालन शुरू नहीं कराया था। इससे लोगों में रोष था। बृहस्पतिवार की रात्रि में लोगों की बेहद मांग पर इसे खोल दिया गया। आम लोगों ने ट्रैफिक शुरू कर दिया। दो दिन से इस पर आवागमन शुरू है।
विज्ञापन

रोडवेज बसें भी इस पर फर्राटा भर रही हैं। ओवरब्रिज निर्माण के चलते काफी समय से रोडवेज बसें यहां से बस स्टैंड से मधुगढ़ी होते हुए बाईपास होकर आ और जा रही थीं, जिससे कई किमी की दूरी अतिरिक्त तय करनी पड़ रही थी। समय भी बर्बाद हो रहा था। अब ओवरब्रिज से बस यात्रियों की दूरी और समय की बचत हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed