{"_id":"62d1b53881fbf6541338dbe1","slug":"hathras-roadways-bus-will-now-run-in-the-name-of-freedom-fighter-in-the-district-hathras-news-ali2961128138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में अब स्वतंत्रता सेनानी के नाम चलेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में अब स्वतंत्रता सेनानी के नाम चलेगी रोडवेज बस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्वतंत्रता सेनानियों को अलग पहचान देने के लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने अनूठी पहल की है। हाथरस डिपो द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के नाम से बस का संचालन किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस आशय के आदेश दिए गए हैं। अब जिले में ऐसे स्वतंत्रता सेनानी की पहचान की जा रही है, जिन्होंने आजादी के आंदोलन में सहयोग किया हो।
उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकार के आदेश पर कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर वन बनाए जा रहे हैं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने में भी अधिकारी जुटे हैं। जिले में 41 स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं।
अब हाथरस डिपो आजादी के आंदोलन में सहयोग करने वाली स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर एक बस का संचालन करने की कोशिश में जुटा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर एक बस चलाई जाएगी। इसके लिए स्वतंत्रता आंदोलन में सहयोग करने वाले स्वतंत्रता सेनानी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद