{"_id":"6009bb6b8ebc3e318812304d","slug":"hathras-roadways-bus-stand-to-be-built-soon-in-sikandararau-passengers-will-get-relief-hathras-news-ali2543589147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सिकंदाराराऊ में जल्द बनेगा रोडवेज बस स्टैंड, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सिकंदाराराऊ में जल्द बनेगा रोडवेज बस स्टैंड, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अब सिकंदराराऊ में जल्द रोडवेज बस स्टैंड बनेगा। इससे वहां के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। डीएम ने बस स्टैंड के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। रोडवेज अफसरों ने बीते दिनों सिकंदराराऊ पहुंचकर बस स्टैंड के लिए भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रवेश और निकास द्वार बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
उल्लेखनीय है कि सिकंदराराऊ मे बस स्टैंड का निर्माण अभी तक कागजी प्रक्रिया में अटका हुआ था। अब सिकंदराराऊ में रोडवेज बस स्टैंड का प्रस्ताव बनाकर डीएम ने शासन को भेजा है। इसको ध्यान में रखते हुए रोडवेज के आरएम मोहम्मद परवेज, एआररएम शशी रानी ने सिकंदराराऊ पहुंचकर बसस्टैंड की भूमि का निरीक्षण किया।
वहां उन्होंने बस स्टैंड के निर्माण के दौरान निकास व प्रवेश द्वारा सहित अन्य बिंदुओं पर सर्वे किया। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण शुरू हो जाएगा। आरएम मोहम्मद परवेज का कहना है कि बस स्टैंड के निर्माण का प्रस्ताव डीएम ने भेजा है। वह वहां पर सड़क आदि के निर्माण के साथ निकास व प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए सर्वे करने गए थे।