{"_id":"626ecf2b0e385a2210600d29","slug":"hathras-roadways-bus-collided-with-parked-truck-30-passengers-injured-10-critical-sikandhra-rahu-news-ali2905750150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 30 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 30 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर
विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में परिजनों के घायल हाने के बाद बच्ची को गोद में लेकर रोता पिता। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
एटा राजमार्ग पर शनिवार की रात करीब एक बजे गांव रतिभानपुर के निकट ओवरब्रिज के नीचे खड़े ट्रक से दिल्ली जा रही रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में बस में सवार यात्री सीटों से नीचे आ गिरे। किसी का सिर तो किस का मुंह आगे की सीटों से जा टकराया। हादसे में कुल 30 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 10 यात्रियों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। बस चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। यात्रियों का आरोप है कि चालक ने एटा में शराब पी थी। उसकी लापरवाही से ही यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
बता दें कि शनिवार की रात को हरदोई डिपो की रोडवेज बस हरदोई से दिल्ली की तरफ जा रही थी। एटा में यह बस कैंटीन पर रुकी। वहां यात्रियों ने चाय-नाश्ता किया। रात्रि करीब एक बजे बस सिकंदराराऊ से सात किमी दूर गांव रतिभानपुर के पास जैसे ही ओवरब्रिज के नीचे पहुंची तो असंतुलित होकर साइड में खड़े ट्रक से जा टकराई। बस में सवारियों से खचाखच भरी थी। अधिकांश सवारी नींद में ऊंघ रहीं थीं। तेज गति से टक्कर लगने के बाद तेज झटके से सवारियां आगे जा गिरीं। अधिकांश सवारियां आगे की सीटों जा टकराईं, जिससे उनके मुंह और माथे में गंभीर चोटें आई हैं। कई यात्रियों की नाक की हड्डी टूट गई। एकाएक हुई इस दुर्घटना के दौरान बच्चे और महिलाएं तेजी से चीखने लगे।
आते-जाते वाहन चालक भी यह नजारा देखकर वहां रुक गए। लोग घायलों को बसों से निकालकर सड़क पर बिठाने लगे। कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को तत्काल सीएचसी भेजा। 30 से ज्यादा घायलों के लिए सीएचसी पर जगह कम पड़ गई। यात्रियों को जमीन पर लिटाकर उपचार दिया गया। चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई थी। सवारियों ने आरोप लगाया कि बस चालक ने एटा में शराब पी थी। इसके बाद चालक लगातार लापरवाही से बस चला रहा था।
विज्ञापन
घायल नीरज पुत्र संजय निवासी हरदोई, सुमित पुत्र इंद्रजीत निवासी हरियापुर, विजय सिंह पुत्र हरिश्चंद्र निवासी हरदोई, गंगा पुत्र विनोद हरदोई, अजीत सिंह पुत्र नुरेन्द्र सिंह हरदोई, अरुण सिंह पुत्र सनोवर सिंह बिंद, धर्मेंद्र पुत्र रामप्रकाश हरदोई, ललित पुत्र विनोद हरदोई, सोनी पत्नी राजपाल हरदोई, हरिओम पुत्र कृष्ण मुरारी हरदोई, नीलम पुत्री हरिओम हरदोई, नीरज पुत्र संजय हरदोई को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया। मामूली घायलों को रात में ही मरहम-पट्टी करके छुट्टी दे दी गई।
ट्रॉमा सेंटर पर नहीं मिला इलाज
सिकंदराराऊ। पिछले महीने 12 मार्च को मुख्य चिकित्साधिकारी और विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने ट्रॉमा सेंटर का धूमधाम से उद्घाटन किया था। दावा किया गया था कि यहां एक हड्डी सर्जन के अलावा कई डॉक्टर भी दुर्घटना में घायलों का इलाज करेंगे, लेकिन बस दुर्घटना के बाद घायलों के उपचार के दौरान कोई विषेशज्ञ डॉक्टर मौजूद नहीं था। बस परिचालक ने दुर्घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दे दी है। संवाद