फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roads of the district will improve by 117 crores in the new year

हाथरस : नये साल में 117 करोड़ से सुधरेंगी जिले की सड़कें

Sat, 27 Nov 2021 10:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Roads of the district will improve by 117 crores in the new year
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। वर्ष 2022 में जिले के लोगों की राह सुगम होगी। 117 करोड़ रुपये की लागत से जिले की सड़कों में सुधार होगा। लोक निर्माण विभाग ने हाथरस-जलेसर सहित सभी मार्गों के कायाकल्प का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। जिले में करीब 75 किलोमीटर सड़कों का कायाकल्प होगा। सड़कों के दुरुस्त होने से जिले के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जब यहां आए थे तो उन्होंने 117 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के सुधार की घोषणा की थी। अब लोनिवि द्वारा इन सड़कों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन

इन सड़कों का भेजा गया शासन को प्रस्ताव
हाथरस। हाथरस-जलेसर मार्ग पर 38 किलोमीटर, हाथरस-दाऊजी कोटा, नगला भुस से नगला उम्मेद, जीटी रोड सिकंदराराऊ स्थित रतनपुर से इकबालपुर मार्ग, सलेमपुर बाजिदपुर मार्ग के चौड़ीकरण, इसके अलावा कपसिया मार्ग का निर्माण, रतिभानपुर से कचौरा मार्ग सहित 75 किलोमीटर के करीब सड़कों का चौड़ीकरण व शुद्धिकरण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि करें पहल तो जल्द मिलेगी स्वीकृति
हाथरस। भले ही लोनिवि से 117 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण आदि के प्रस्तावों को तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। अब इन मार्गों को दुरुस्त कराने के लिए जनप्रतिनिधि पहल करें तो नये साल में इन मार्गों की सेहत में सुधार आ सकता है। संवाद

हाथरस-जलेसर मार्ग सहित 117 करोड़ रुपये की उपमुख्यमंत्री ने जो घोषणा की थी। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-राजेश कुमार निगम, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed