{"_id":"5f2313388ebc3e9fea1d87ab","slug":"hathras-road-not-rectified-after-pouring-pipes-in-amrit-yojana-increased-trouble-hathras-news-ali2400143196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अमृत योजना में पाइप डलने के बाद नहीं ठीक कराई सड़क, बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अमृत योजना में पाइप डलने के बाद नहीं ठीक कराई सड़क, बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन
हाथरस: अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप गड्ढों से बाहर निकली हुई।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के लोगों को स्वच्छ पेयजल देने के मकसद से शुरू ही कई अमृत योजना ने शहर के कई इलाकों के लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी हैं। योजना के तहत जो स्वच्छ पानी घरों में पीने के लिए पहुंचना चाहिए था, वह सड़कों पर बह रहा है। योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइनों के गड्ढे नहीं भरे गए हैं और इससे सड़कें और गड्ढायुक्त हो गई हैं। पाइपों का पानी इन गड्ढों में पहुंच रहा है और दुर्घटना को न्योता दे रहा है। कुछ स्थानों पर पाइप लाइन टूट गई है तो इसका पानी नालियों के पानी के साथ मिलकर घरों में पहुंच रहा है।
शासन स्तर से नगर पालिका परिषद द्वारा अमृत योजना के तहत लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए 90 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया गया। इसके सापेक्ष कार्य को जोनवार बांटा गया। योजना के तहत शहर की नई बस्तियों को शामिल किया गया। उन बस्तियों को चयनित किया गया, जहां पेयजल की समस्या है। इन इलाकों में काम भी शुरू हुआ, लेकिन अब इसके काम ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। शासन स्तर से इस धनराशि का कार्य के सापेक्ष आवंटन भी किया गया।
योजना के तहत ठेकेदारों ने शहर में पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदकर डाल दिया है। पाइप लाइन डलने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। घटिया क्वालिटी की पाइप लाइन बिछाई गई है। इन पाइप लाइनों के घटिया होने की वजह से इन पाइपों में रिसाव होना शुरू हो गया। इस कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। यहां तक कि नालियों का गंदा पानी भी इन पाइपलाइन के जरिये घरों तक पहुंचने लगा है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई, लेकिन सिवाय आश्वासन के अभी तक कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
अमृत योजना के तहत मोहल्ले में पाइप डाली गई है। पाइप डालने के लिए पूरे मोहल्ले की सड़क खोद दी गई है। कई बार सड़क की मरम्मत के लिए कहा गया, लेकिन कोई नहीं सुनता।
निशांत, विभव नगर
ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की गई, जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया है। पाइप भी रिस रही है। इस कारण दिन भर पानी निकलता रहता है।
-इस्लाम, सीयल खेड़ा
पाइप लाइनों के जरिये गंदा पानी आ रहा है। इस बारे में कई बार अफसरों से शिकायत की गई है, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है।
-सोनू, मेंडू गेट
सड़कों की मरम्मत का काम किया जा रहा है। संबंधित ठेकेदार को समय-समय पर निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
-आरके शर्मा, एक्सईएन जल निगम।