{"_id":"616b20093c75ae63d211ff69","slug":"hathras-rise-in-the-prices-of-sand-ballast-bars-now-it-will-not-be-easy-to-build-a-shelter-hathras-news-ali27589489","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बालू, गिट्टी, सरिया के दामों में उछाल, अब आशियाना बनाना नहीं होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बालू, गिट्टी, सरिया के दामों में उछाल, अब आशियाना बनाना नहीं होगा आसान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डीजल की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि से भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में धीरे-धीरे उछाल आने लगा है। बालू पर दो रुपये प्रति फीट, गिट्टी पर सौ रुपये टन, सरिया पर चौदह रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। इस कारण लोगों को आशियाना बनाना महंगा हो गया है।
उल्लेखनीय है कि बीते दो साल से कोरोना काल चल रहा था। इस कारण लोगों के पास पैसे की कमी हो गई। कोरोना काल के खत्म होने के साथ अब रुके कामों को पूरा करने में जुटे हुए हैं। वहीं डीजल की बढ़ी कीमतों से भाड़ा बढ़ गया है।
कारोबारियों की मानें तो कोरोना काल में सरिया के दाम पचपन रुपये प्रति किलो थे। यह अब चौसठ रुपये पर पहुंच गए हैं। बालू बीस रुपये से बढ़कर 22 रुपये फीट पर पहुंच गई है। गिट्टी के दामों में भी इजाफा हुआ है। कारोबारियों की मानें तो इस समय भवन निर्माण सामग्री की सामान्य रूप से मांग है। कारोबारी स्टॉक को बेच रहे हैं। संवाद