फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Revenue team and police personnel who went to measure land in village Aarti, fired and ran, indecency

हाथरस: गांव आरती में भूमि की पैमाइश करने गई राजस्व टीम व पुलिस कर्मियों को फायर कर दौड़ाया, अभद्रता

Thu, 25 Jun 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Revenue team and police personnel who went to measure land in village Aarti, fired and ran, indecency
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव आरती में बृहस्पतिवार को पैमाइश करने गई राजस्व और पुलिस कर्मियों की टीम के साथ अभद्रता की गई। अभद्रता करने वाले लोगों ने फायर करते हुए टीम को दौड़ा दिया। किसी तरह टीम को एक घर में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। इस मामले में राजस्व निरीक्षक ने देर शाम कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट में सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज करने, हवाई फायर करने आदि का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट धारा 147, 148, 149, 332, 353 और 504 के तहत दर्ज कराई गई है।
राजस्व निरीक्षक सहपऊ योगेंद्र गौतम पुत्र ज्वालाप्रसाद ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 23 जून को वह एसडीएम के आदेश के अनुपालन में वह आरआई दयाचंद्र पौरुष, लेखपाल बृजेश कौशिक और सचिन गुप्ता के साथ गांव आरती में गाटा संख्या 336 की पत्थरबंदी पैमाइश करने के लिए कोतवाली से एसआई देवदत्त और कांस्टेबल राजकुमार को साथ लेकर गांव गढ़ी छत्तर निवासी निर्मल कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह की भूमि की पैमाइश के लिए गांव आरती में गए थे।
विज्ञापन

जब वह टीम के साथ इस भूमि की नापतोल कर रहे थे। तभी वहां मुकेश पुत्र रामजीलाल, रोहित पुत्र मुकेश, सुरेश पुत्र सियाराम, राधेश्याम उर्फ पप्पू पुत्र नत्थाराम, नीलू उर्फ कमलेश पुत्र राधेश्याम, पुष्पेंद्र उर्फ एप्पी पुत्र राधेश्याम, हरिओम की पत्नी, राधेश्याम की पत्नी, पुत्रियां, धेवती, पुष्पेंद्र की पत्नी, नीलू की पत्नी, नेत्रपाल उर्फ नेता पुत्र रामशंकर, रामशंकर का दूसरा पुत्र, सुरेंद्र पुत्र नंदू, हंसा पुत्र हेतराम, लतीफ खां पुत्र बाबुद्दीन खां निवासीगण आरती सहित कुल 17 लोगों के अलावा 20-25 अज्ञात लोग हाथों में लाठी डंडा और अवैध तमंचा लेकर हवाई फायर करते हुए आ गए और गाली गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। सरकारी कागजों को छीनकर मारपीट के लिए आमदा हुए। पुलिस बल के समझाने व रोकने के बावजूद टीम को दौड़ा लिया। हम लोग जान बचाने के लिए राकेश के घर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed