{"_id":"60523ae98ebc3eda746bf764","slug":"hathras-retired-soldiers-will-motivate-people-for-vaccination-hathras-news-ali258872784","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सेवानिवृत्त सैनिक करेंगे टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सेवानिवृत्त सैनिक करेंगे टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जनपद में बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर सैनिक पुनर्वास कल्याण के विंग कमांडर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त सैनिकों की एक बैठक हुई। कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी सभागार में हुई बैठक में करीब 50 लोग शामिल हुए। इस दौरान 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को प्रेरित करने और कोरोना का टीकाकरण कराने के लिए निर्देश दिए गए।
विंग कमांडर प्रमोद कुमार ने सेवानिवृत्त सैनिकों को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण में योगदान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सभी को कोरोना का टीका लगवाना चाहिए। उन्होंने सेवानिवृत्त सैनिकों से कहा कि आप सभी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। साथ ही साथ गांवों में भी लोगों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक करें।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। बैठक में सेवानिवृत्त सैनिकों से कहा गया है कि वह लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करें कि वह अपने निकटवर्ती केंद्र पर जाकर टीका लगवाएं। उन्होंने बताया कि 45-60 से बीच की उम्र के बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को भी टीका लगाया जाएगा।