फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Resolve to do duty honestly, conscientiously

हाथरस : ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी करने का लिया संकल्प

Wed, 24 Nov 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Resolve to do duty honestly, conscientiously
हाथरस : पुलिस लाइन में पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस कर्मियों के स्टीकर लगाते एसपी विनीत जायसवाल। संव? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने मंगलवार को पुलिस लाइन में ध्वाजारोहण कर पुलिस महानिदेशक के संदेश को सभी पुुलिसकर्मियों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ ड्यूटी करने का संकल्प भी दिलाया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन व नगर रुचि गुप्ता व क्षेत्राधिकारी डॉ. आनंद कुमार, प्रतिसार निरीक्षक एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा सलामी दी गई। यहां अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक की वर्दी पर पुलिस ध्वज का प्रतीक चिह्न (स्टीकर) लगाकर उन्हें झंडा दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए गए शुभकामना संदेश को पढ़कर सुनाया और सभी पुलिसकर्मियों को पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने का संकल्प दिलाया। पुलिस ध्वज के प्रतीक चिह्न (स्टीकर) को वर्दी में लगाया गया। जिले भर के सभी थानों में भी पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस ध्वज फहराकर समस्त अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सलामी दी गई। पुलिस अधिकारी व कर्मियों ने पुलिस ध्वज के प्रतीक (स्टीकर) को वर्दी की कमीज की बायीं जेब के बटन के ऊपर लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed