फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Reservation crisis in most trains before Holi

हाथरस : होली से पहले ज्यादातर ट्रेनों में आरक्षण का संकट

Wed, 02 Mar 2022 10:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Reservation crisis in most trains before Holi
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

होली की छुट्टियों में घर आने व जाने के लिए लोगों ने आरक्षण करा लिया है। इस कारण ज्यादातर ट्रेनों में एक भी सीट नहीं बची है। लंबी प्रतीक्षा सूची बन चुकी है। रेलवे प्रशासन यात्रियों को राहत देने के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की तैयारी कर रहा है, ताकि होली के मौके पर आमदनी को बढ़ाने के साथ यात्रियों को गंतव्य तक आसानी से पहुंचाया जा सके।
19 मार्च को होली का त्योहार है। इस कारण लंबी दूरी की ट्रेनों में अभी से ही लंबी प्रतीक्षा सूची बन रही है। होली के बाद ट्रेनों में सीटें खाली हो जाएंगी। रेलवे प्रशासन कई ट्रेनों में कोच लगाने की तैयारी में जुटा है। कुछ ट्रेनों में नए कोच लगना तय भी हो चुका है।
विज्ञापन

ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति
मुंबई से मथुरा रूट पर चलने वाली गोल्डन टेंपल, पंजाब मेल, मंगला एक्सप्रेस, अमृतसर-दादरी, राजधानी में प्रतीक्षा सूची है। गरीब रथ में नो रूम में लिखा हुआ आ रहा है। अलीगढ़-कोलकाता रूट पर चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस में 157 वेटिंग है। नेताजी एक्सप्रेस और कालका मेल में नो रूम है। राजधानी में आरएसी चल रही है। इसके अलावा झेलम सहित अन्य ट्रेनों में वेटिंग के साथ नोरूम लिखा हुआ आ रहा है। इस कारण लोग सुबह 11 बजे खुलने वाले तत्काल का सहारा ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed