{"_id":"611563218ebc3e686b495219","slug":"hathras-reports-of-surveyors-will-be-the-fate-of-bjp-ticket-holders-hathras-news-ali2705716163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सर्वेयरों की रिपोर्ट से होगा भाजपा के टिकटार्थियों का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सर्वेयरों की रिपोर्ट से होगा भाजपा के टिकटार्थियों का भाग्य
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव भाजपा के प्रत्याशियों का चयन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के रणनीतिकारों द्वारा ही किया जाता रहा है। इस बार भी यह फार्मूला अपनाया जा रहा है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आरएसएस सर्वे करा रहा है। सूत्रों की मानें तो हर विधानसभा क्षेत्र में आरएसएस के पांच सर्वेयर यह आंकलन कर रहे हैं कि जनता के प्रति उस विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के जन प्रतिनिधियों की लोकप्रियता की स्थिति क्या है।
सूत्रों का कहना है कि इस जिले में भी तीनों विधानसभा क्षेत्रों यही सर्वे किया जा रहा है कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों की लोकप्रियता का ग्राफ घटा है या बढ़ा। भाजपा के स्थानीय नेताओं को इसकी भनक नहीं है। वहीं गोपनीय तरीके से यह सर्वेयर उन दावेदारों की लोकप्रियता को भी जनता के बीच में जाकर देख रहे हैं। जो कि टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। यह रिपोर्ट अगले माह संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। तीन दावेदारों के नाम भी दे दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि आरएसएस के रणनीतिकर गोपनीय तरीके से मिशन 2022 जमीन को परखने के साथ तैयार करने में जुटे हैं। आरएसएस द्वारा अन्य राज्यों से जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की लोकप्रियता व दावेदारों का हाल जानने के लिए सर्वेयरों की टीम भेजी है। इन सर्वेयर द्वारा जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अगस्त के शुरू में गोपनीय रूप से सर्वे शुरू कर दिया है। ये सर्वेयर अगस्त के अंत तक अपनी रिपोर्ट दिल्ली कार्यालय को देंगे।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह सब होगा कि किस क्षेत्र में किस जनप्रतिनिधि की कितनी लोकप्रियता है। जनता का रवैया जनप्रतिनिधियों के बीच कैसा है। जो दावेदारी कर रहे हैं,उनका जनता में व्यवहार व कामकाज कैसा है। इन सब बिंदुओं पर रिपोर्ट देंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से तीन दावेदारों को नाम भी देंगे। उस पर आरएसएस के रणनीतिकार मंथन करेंगे। उसके बाद टिकट फाइनल किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर इस सर्वे की किसी को जानकारी नहीं है।
नमो एप का इस्तेमाल करेगी भाजपा
हाथरस। भाजपा ने मिशन 2022 चुनाव को ध्यान में रखते हुए नमो ऐप लांच किया है। इस एप के जरिए जनता की नब्ज भी टटोली जाएगी। विधायकों और अन्य भाजपा नेताओं के कामकाज का फीडबैक भी एप के जरिये लिया जाएगा। जनता के साथ पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों पर भी एप के जरिये नजर रखी जाएगी। संवाद