फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Report filed on more than 15 thousand in three years, yet electricity theft did not stop

हाथरस : तीन साल में 15 हजार से अधिक पर रिपोर्ट दर्ज, फिर भी नहीं रुकी बिजली चोरी

Thu, 27 Oct 2022 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Report filed on more than 15 thousand in three years, yet electricity theft did not stop
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक तरफ शासन स्तर से बिजली चोरी को रोकने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। बिजली अधिकारियों ने शहर से देहात तक चेकिंग अभियान भी चलाया। 15 हजार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बावजूद जिले में बिजली चोरी काबू में नहीं है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार शहर में 30 प्रतिशत व देहात में 50 प्रतिशत बिजली की चोरी हो रही है। इससे बिजली विभाग को हर माह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
बिजली विभाग द्वारा 65 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। अब तक बिजली विभाग द्वारा विद्युत उपकेंद्र वार एनर्जी का ऑडिट कराया जाता था। इस बार ट्रांसफॉर्मर वार एनर्जी का ऑडिट किया गया है। इसमें अधिक चोरी वाले इलाके चिन्हित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के कांशीराम टाउनशिप, रमनपुर, श्रीनगर, लाला का नगला, मधुगढ़ी, नगला अलगर्जी, नवीपुर देहात के लाखनू, लाड़पुर, चंदपा, सलेमपुर सहित कई इलाके चिन्हित किए गए हैं। अब इन इलाकों में छापा मारा जाएगा। साथ ही रिवेंप स्कीम आने के दौरान बिजली चोरी के आंकड़े को सिंगल डिजिट में लाने पर पूरा जोर रहेगा। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोग बिजली चोरी से बाज आएं। अगर छापे में वह बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed