{"_id":"6386476a1a5fd35e2e1fd356","slug":"hathras-report-filed-against-the-unknown-driver-of-the-truck-sadabad-news-ali305870973","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुरसान चौराहे के निकट रविवार को हुई सड़क दुर्घटना के मामले में रामकुमार शर्मा पुत्र गेंदालाल निवासी भगवंतपुर हतीसा ने पुलिस को शिकायत दी है।
शिकायत में कहा गया है कि भतीजा प्रदीप कौशिक पुत्र विजय कुमार कौशिक उसकी पत्नी अनीता देवी पत्नी राजकुमार निवासीगण भगवंतपुर-हतीसा हाथरस के साथ बाइक से दाह संस्कार में शामिल होने गांव पीहुरा जा रहे थे। मुरसान चौराहे के निकट सड़क पार करते समय बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
हालत गंभीर होने के चलते घायलों को सीएचसी से आगरा रेफर कर दिया। ट्रक संख्या यूपी 14 एचटी 9458 के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही, तेज गति से वाहन चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा लक्ष्मी नारायण पुत्र वेदराम निवासी बिसाना ने शिकायत में कहा है कि मंगलवार को मुरसान चौराहे के निकट मैक्स के चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मैक्स चालक मौके से फरार हो गया। संवाद