{"_id":"63b7144725a00109d8791d4f","slug":"hathras-report-filed-against-lucknow-company-for-not-paying-salary-sikandhra-rahu-news-ali308460013","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वेतन नहीं देने पर लखनऊ की कंपनी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वेतन नहीं देने पर लखनऊ की कंपनी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
नगर के मोहल्ला मटकोटा निवासी युवक ने लखनऊ की कंपनी के खिलाफ कार्य कराने के बाद वेतन न देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मोहल्ला निवासी युवक मुर्करम अली पुत्र मोज्जम अली का आरोप है कि उसने लखनऊ की फर्म ब्राऊन एनर्जी प्रालि. में जनरल मैनेजर सेल्स के पद पर नौकरी की थी। कंपनी में फील्ड में कार्य करने के लिए एक कार भी उपलब्ध कराई। दिसंबर 2020 से लेकर उसने अब तक लगातार कंपनी का काम किया।
वेतन एक लाख तीन हजार रुपये महीने तय था। कुछ धनराशि कंपनी ने उसके खाते में डाली जो कि खर्चों पर व्यय हो गई। अब कंपनी वेतन नहीं दे रही है। कार वापस लेने को कहा तो कंपनी से धमकी दी गई कि काम करते रहो वरना तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। कंपनी को कार वापस करने व वेतन देने का लीगल नोटिस भी दिया गया। इस पर कंपनी ने तरह-तरह की धमकियां दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद