फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Report filed against 60 people for electricity theft

हाथरस : बिजली चोरी में 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 04 Apr 2022 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Report filed against 60 people for electricity theft
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

दिसंबर माह से बिजली चेकिंग अभियान बंद चल रहा था। इस कारण बिजली चोर आराम से मौज काट रहे थे। बिजली कर्मियों का विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन ऊर्जामंत्री के आश्वासन खत्म हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को जिले भर में बिजली टीमों ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 60 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। करीब 47 लाख रुपये का राजस्व हासिल किया।
उल्लेखनीय है कि शहर में 34 प्रतिशत व देहात में 60 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। इसका खुलासा एनर्जी ऑडिट में हुआ है। अब नए वित्तीय वर्ष में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के साथ राजस्व की वसूली में बिजली अधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह के निर्देश पर सभी अधिशासी अभियंताओं ने मास रेड चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने 542 लोगों के यहां चेकिंग की। टीम ने इन सभी बिजली चोरों के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि मास रेड चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। वह खुद अभियान में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed