{"_id":"62698a7ef0ee437e8c78acc1","slug":"hathras-removed-52-loudspeakers-reduced-the-sound-of-122-hathras-news-ali290273519","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 52 लाउडस्पीकर उतरवाए, 122 की आवाज कम कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 52 लाउडस्पीकर उतरवाए, 122 की आवाज कम कराई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ/हाथरस।
तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर पाबंदी लगने के बाद जिला पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। जिले भर में प्रशासन ने बिना अनुमति के लगाए गए 52 लाउडस्पीकर उतरवाए, जबकि 122 लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराई। कई अन्य मंदिर, मस्जिद व अन्य धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को चिन्हित किया गया और इनके संचालकों को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि क्या उन्होंने इसके लिए कोई अनुमति ले रखी है।
सिकंदराराऊ में कोतवाली पुलिस ने 22 मंदिरों और 35 मस्जिदों को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्या उनके पास लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति है। यदि अनुमति है तो वह इसके साक्ष्य दिखाएं। इन सभी को लाउडस्पीकर को निर्धारित आवाज में ही बजाने की सख्त हिदायत दी गई है।
बता दें कि इन-दिनों पूरे प्रदेश में मंदिर, मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शासन ने स्पष्ट आदेश दिया है कि लाउडस्पीकर को तेज आवाज में नहीं बजाया सकता है। क्षेत्र में कई ऐसे मंदिर और मस्जिद हैं, जहां तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जा रहा है, जिससे आसपास रहने वाले आम लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
ध्वनि प्रदूषण भी चरम पर पहुंच गया है। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के 22 मंदिरों और 35 मस्जिदों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह का कहना है कि शासन के आदेश का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा। अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद