फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras : remove enchroachment but not clean canal

हाथरस : अतिक्रमण तो हटा दिए लेकिन नहीं हो रही नाले की सफाई

Sun, 15 May 2022 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hathras : remove enchroachment but not clean canal
पुरदिलनगर में अतिक्रमण हटाने के बाद चॉक पड़ी नाली। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कस्बा पुरदिलनगर में बुलडोजर चला कर अतिक्रमण तो हटा दिए गए लेकिन अभी तक नालियों की सफाई नहीं हुई। नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। कस्बा में चारों तरफ कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा है। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इस तरह तो संक्रमण रोग फैलने का खतरा और बढ़ सकता है।
कस्बा में कुछ दिन पूर्व अभियान चलाकर नालों के ऊपर पड़े लिंटर को बुलडोजर से तोड़ दिया था। नाले के ऊपर से समस्त अवरोध हटाने के बाद लोगों को अपने घरों प्रतिष्ठानों में आने जाने में दिक्कत हो गई। अतिक्रमण हटाने के बाद नालियों की सफाई नहीं की गई।
विज्ञापन

कस्बा निवासी कमल जाखेटिया का कहना है कि अतिक्रमण हटा दिया उससे कोई शिकायत नहीं है लेकिन टाउन एरिया शायद अपना कर्तव्य भूल गई। कई दिनों से सफाई का कार्य बंद होने से नालियां कूड़े से अट गई हैं। ऋषि माहेश्वरी का कहना है कि नालियों में कूड़ा करकट सड़ रहा है उसमें से दुर्गंध उड़ रही है। ऐसे में संक्रमण रोग फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed