फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras UP Former CM Kalyan Singh News Remembering the moments spent with Kalyan, paid tribute with moist eyes

हाथरस : कल्याण के साथ बिताए पलों को याद करते हुए नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Wed, 25 Aug 2021 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 25 Aug 2021 12:06 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज ने कहा कि जब वह अभाविप के कार्यकर्ता थे तो बाबूजी जब लखनऊ से आते थे। उस समय वह उनको लेने स्टेशन जाते थे। सबसे पहले सभी से परिचय पूछते थे। जब वह संगठन मंत्री थे तो बाबूजी हर छोटे से छोटे बिंदु पर उनसे चर्चा करते थे और मार्गदर्शन करते थे।

विज्ञापन
Hathras UP Former CM Kalyan Singh News Remembering the moments spent with Kalyan, paid tribute with moist eyes
हाथरस - फोटो : HATHRAS

विस्तार

भाजपा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (बाबूजी) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बाबूजी के साथ बिताए गए पलों को भाजपा नेताओं ने व्यक्त किया ।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज ने कहा कि जब वह अभाविप के कार्यकर्ता थे तो बाबूजी जब लखनऊ से आते थे। उस समय वह उनको लेने स्टेशन जाते थे। सबसे पहले सभी से परिचय पूछते थे। जब वह संगठन मंत्री थे तो बाबूजी हर छोटे से छोटे बिंदु पर उनसे चर्चा करते थे और मार्गदर्शन करते थे। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि बाबूजी से उनकी भेंट वर्ष 2002 में हुई थी। उसके बाद कई बार बाबू जी से भेंट होती रही। जब भी वह बाबूजी से मिलने जाते थे तो बाबूजी जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के बारे में पूछते थे।
विज्ञापन


सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष आचार्य महेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह मदनावत ने भी अपने संस्मरण सुनाए। इस मौके पर बाबूजी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके छविचित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कुसुमा देवी मदनावत, रामकुमार माहेश्वरी, रामवीर सिंह भैयाजी, राजेश सिंह गुड्डू, अखिलेश गुप्ता, दुर्गेश नंदिनी, प्रीती चौधरी, सुनीता वर्मा, हरिशंकर राना, प्रेम सिंह कुशवाहा, रुपेश उपाध्याय, बृजेश चौहान, विपिनलाल, अविनाश तिवारी, अनिल शिखावत, कप्तान सिंह ठेनुआं, राम कुमार वर्मा, दिनेश माहौर, डॉ. एसपीएस चौहान, राजेंद्र चौधरी, पवन रावत, मोहित बघेल, शरद माहेश्वरी, शिवदेव दीक्षित, दीपक उपाध्याय, नीरेश कुमार सिंह, अशोक गोला, स्मृति पाठक, आकाश रावत, अनुराग अग्निहोत्री, सचिन वर्मा, गजेंद्र राना, सतेन्द्र सिंह, मूलचंद्र वार्ष्णेय, दिलीप चौधरी, अमन जैन, बबिता वर्मा, प्रमोद कुमारी, देवेश भारद्वाज, मुकेश चौहान, भीकम सिंह चौहान, गोपाल सिंह, नरेश प्रधान, चंद्रभान सिंह, अजय रावत, नीरज सिसौदिया, अजय गोला, जितेंद्र वार्ष्णेय, नवनीत गौतम आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed