{"_id":"60cb8f7c8ebc3e32a71666f1","slug":"hathras-release-khushi-dubey-withdraw-the-case-filed-against-sarvesh-hathras-news-ali2657889177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खुशी दुबे को रिहा करें, सर्वेश के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खुशी दुबे को रिहा करें, सर्वेश के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रामेश्वर सारस्वत व अन्य लोगों ने खुशी दुबे (बिकरू कांड कानपुर) और सवर्ण आर्मी चीफ सर्वेश कुमार पांडेय को न्याय दिलाने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने पूर्व मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय को उनके लेबर कॉलोनी स्थित निवास पर ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि खुशी दुबे, बिकरू जिला कानपुर को पुलिस द्वारा दस माह पूर्व बेवजह गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया है. जबकि उसकी शादी इस प्रकरण से नौ दिन पूर्व हुई थी। इन पर दस माह से आज तक कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। इसी प्रकार सवर्ण आर्मी चीफ सर्वेश कुमार पांडेय पर फर्जी तरीके से एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि खुशी दुबे को तत्काल रिहा किया जाए और सर्वेश कुमार पर दर्ज मुकदमा खारिज किया जाए। इस मौके पर पंडित अजय गौड़, जेपी शर्मा, सत्यप्रकाश उपाध्याय, डॉ. प्रमोद सारस्वत, पवन शर्मा, संजय सारस्वत, बालकिशन शर्मा, कुलदीप शर्मा, नवीन शर्मा, चंद्रदेव शर्मा, ठाकुरजी उपाध्याय आदि थे।