{"_id":"623e12c6d9a3840df125982f","slug":"hathras-relatives-met-kotwal-for-arrest-in-rocky-murder-case-sikandhra-rahu-news-ali287824453","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रॉकी हत्याकांड में गिरफ्तारी के लिए कोतवाल से मिले परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रॉकी हत्याकांड में गिरफ्तारी के लिए कोतवाल से मिले परिजन
विज्ञापन
हाथरस : शोक में डूबा रॉकी यादव का परिवार। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
नगर के मोहल्ला गौसगंज निवासी युवक रॉकी यादव की हत्या में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को उसके परिजन और मोहल्ले के लोग कोतवाल अशोक कुमार सिंह से मिले। कोतवाल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि आरोपी शीघ्र सलाखों के पीछे होंगे।
बता दें कि रविवार को मोहल्ला निवासी युवक रॉकी की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह गांव नगला जलाल में अपने खेत में काम कर रहा था। मृतक के पिता ने मोहल्ले के पांच युवकों को इस मामले में नामजद किया था। इन युवकों से रॉकी का होली से पहले झगड़ा हुआ था।
पिता राजकूमार ने कोतवाल ने कहा कि बेटे की हत्या से वह और उनका पूरा परिवार आहत है। कोतवाल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि सर्विलांस की मदद से आरोपियों को पता लगाने की कोशिश की जा रही है। नामजद आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। नामजदों के संबंधियों से भी पूछताछ की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी में शीघ्र सफलता मिलेगी। संवाद